Silver jubalee Celebration of ABDVS Indore
|
|
. इंदौर अंचल में रजत जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न
दृढ़ोमर वैश्य समाज, इंदौर अंचल द्वारा रजत जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह दिनांक 23 दिसम्बर 2018 रविवार को कान्हा गार्डेन (होटल इन्फिनिटी व बॉम्बे हॉस्पिटल के पास, इंदौर में मा. श्री गुलजारीलाल गुप्ता, संस्थापक अध्यक्ष एवं मार्गदर्शक के विशिष्ठ आतिथ्य, मा. श्री मनोज कुमार गुप्ता (राष्ट्रीय अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य एवं मा. श्री ब्रज किशोर गुप्ता (राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष की अध्यक्षता तथा समाज के अनेक वरिष्ठ समाज जन के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मा. श्री गुलजारीलाल गुप्ता का शाल व श्रीफल से सम्मान किया गया साथ ही इंदौर इकाई के पूर्व अध्यक्षौ श्री बद्री प्रसाद जी, श्री नारायण प्रसाद जी व श्री रामशरण जी को सम्मानित किया गया।
सम्मान कार्यक्रम के पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रमो (रंगोली, मेहंदी, गायन, नृत्य एवं तंबोला का भी आयोजन महिला इकाई द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को पुरष्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमो का संचालन महिला प्रकोष्ठ की इंदौर इकाई की अध्यक्ष श्रीमती पूनम गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दूसरे भाग की शुरुआत इकाई सचिव श्री प्रमोद गुप्ता एवं सह सचिव श्री अवधेश गुप्ता ने ईश वंदना से की। सरस्वती वंदना अनुष्का सतीश गुप्ता द्वारा की गई।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोज कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री ब्रज किशोर गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री शिव कुमार गुप्ता, अंचल अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी गुप्ता, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री रामकिशोर गुप्ता, इकाई अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश गुप्ता एवं अन्य मंचासीन पदाधिकारियो ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में वर्ष 2018 के कक्षा 1 से 12 तक के प्रत्येक कक्षा के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभावान बच्चो को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बाकी सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिये गए।
मंचासीन श्री राम लाल जी (विधायक राठ से, इकाई संरक्षक श्री भगवती प्रसाद जी, अंचल उपाध्यक्ष श्री महेश जी, राष्ट्रीय सदस्य श्री देवेंद्र जी नलखेड़ा से, इकाई सचिव (बड़ोदिया, सारंगपुर, नलखेड़ा, मोहना, उदनखेड़ी राष्ट्रीय सदस्य श्री ओमप्रकाश जी, झांसी अंचल अध्यक्ष श्री विनोद जी, सामाजिक कार्यकर्ता श्री शैलेन्द्र जी (अधिकारी, यस टेक्नोलॉजी एवं राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष श्रीमती उमा शिवकुमार गुप्ता, इंदौर अंचल महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी देवेंद्र गुप्ता, इंदौर महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती पूनम श्यामबिहारी गुप्ता का भी स्वागत किया गया।
कार्यक्रम सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक चला। युवा इकाई के अध्यक्ष श्री जितेंद्र गुप्ता, अनिरुद्ध गुप्ता व उनकी टीम ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। कार्यक्रम की शुरुआत एवं उपरान्त सभी ने स्वादिष्ठ भोजन का आनंद लिया।आयोजन में समाज दिग्दर्शिका व युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारी हेतु प्रविष्ठि ली गयी। कार्यक्रम में समाज के श्री ब्रजभूषण गुप्ता के नेतृत्व में प्राथमिक चिकित्सा टेबल भी लगायी गयी।इस अवसर पर अंचल के 300 से अधिक समाजजनों की सराहनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन श्री नरेंद्र गुप्ता जी ने किया| आभार अंचल सचिव श्री दिनेश जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम सभी सदस्यो के सहयोग एवं मार्गदर्शन से सफल रहा।
Categories: None
Post a Comment
Oops!
The words you entered did not match the given text. Please try again.
Oops!
Oops, you forgot something.